बेचना सिखें! Selling Skill सिखें!
#Part -1
हम कुछ सीखने के क्रम में जो छोटे - छोटे क़दम आगे बढ़ाते हैं, जो छोटे - मोटे अनुभव हासिल करते हैं, वही आगे चलकर हमारी सफलताओं का कारण सिद्ध होते हैं। लेकिन बड़ी सफलता तभी संभव है, जब हम सही चीज़ सीखने की कोशिश करें। सही बात नहीं सीखेंगे तो सही परिणाम भी नहीं मिलेगा। किसी भी बड़े सेल्स प्रोफेशनल से पूछेंगे कि उनकी सफलता का कारण क्या है, तो उनका जवाब होगा यह ६ वायदे। वह अपने आप से ६ वायदा करना सीख चुके होते हैं । आख़िर यह ६ वायदा है क्या ? यदि आप सेल्स के क्षेत्र में सफलता चाहते हैं तो सर्वप्रथम अपने आप से यह ६ वायदे करने होंगे :
१. बुनियादी चीज़ों पर लगातार काम करना :-
किसी काम को सीखने की शुरुआत उसकी बुनियादी चीज़ों को सीखने से होती है । उदाहरण के लिए स्पोर्ट्स के क्षेत्र में खिलाड़ी रोज़ अभ्यास करते हैं , बार - बार करते हैं और लगातार करते रहते हैं । नयी चीज़ों से ज़्यादा उनका ध्यान बुनियादी चीज़ों के अभ्यास पर होता है । एक फुटबॉल खिलाड़ी घंटो तक ब्लॉकिंग और टेक्लिंग का अभ्यास करता है। फुटबॉल की ये बुनियादी चीज़े है। इन पर महारत हासिल करके ही कोई खिलाड़ी अपने को श्रेष्ठ साबित कर सकता है। (selling skills tips in hindi).
बुनियादी हुनर के बिना किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करना असंभव है। और सेल्स जैसे क्षेत्र में तो आलसी लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। यहां वही टिक सकता है और सफल हो सकता है जो नियमित रूप से अभ्यास करता रहे, सेल्स के हुनर सीखता रहे।
2. जीतने की प्रतिबद्धता :-
सामान्य लोगों में और विजेताओं में फर्क सिर्फ़ इतना होता है, कि एक विजेता जीत के लिए प्रतिबद्ध रहता है। मैं नहीं चाहता कि आप ख़ुद से यह वायदा करें कि आप पूरी कोशिश करेंगे या जी - जान लगा देंगे। आप सिर्फ और सिर्फ़ यह वायदा करें कि किसी भी हाल में आप जीत कर रहेंगे। दोनों स्थिति में बहुत अंतर है। सामान्य लोग जीतने की कोशिश करते हैं, वहीं सफल लोग जीतने के लिए प्रतिब्ध होते हैं। आपको कोशिश कर लेने भर से संतुष्ट नहीं रहना है। जीत के लिए प्रतिबद्ध रहना है। यदि लोगों का दिल जीतने की प्रतिबद्धता आपमें है, तो देर - सबेर जीत ही लेंगे। इससे ज्यादा एक सेल्सकर्मी को और क्या चाहिए! (product ko sell kaise kare).
3. दिमाग खुला रखें :-
आपको खुद से यह वायदा करना है कि आप किसी भी स्थिति में दिमाग़ खुला रखेंगे और नयी चीज़ों को सीखने और स्वीकारने के लिए तत्पर रहेंगे। जिनके पास यह गुण होता है, वह हमेशा एक अच्छे श्रोता होते हैं, जिसके चलते लोगों से बेहतर संबंध स्थापित कर पाते हैं। परिणाम स्वरूप लोग इनके साथ काम करने में सहज महसूस करते हैं। सफलता के लिए यह जरूरी है कि लोगों के साथ आपके बेहतर संबंध हों, और आप नयी चीज़े सीखते जाएं, नए - नए अनुभाव प्राप्त करते जाएं। इससे लगातार सफलता की स्थिति बनी रहती है। (product ko sell kaise kare).
४. एक संपूर्ण प्रोफेशनल बनें :-
आपके काम - काज, आपकी भेश - भूषा और आपके व्यक्तित्व से एक संपूर्ण प्रोफेशनल की झलक मिलनी चाहिए। एक कच्चे प्रोफेशनल और एक पक्के प्रोफेशनल में बहुत फर्क होता है। एक पक्का प्रोफेशनल आत्म - विश्वास से लबालब रहता है और वह अत्यन्त गुणी होता है। मुझे विश्वास है यह आर्टिकल आपको संपूर्ण प्रोफेशनल बनने में मदद करेगी।
५. व्यवस्थित रहें :-
सफल और असफल लोगों में एक बड़ा फर्क यह होता है कि जहां एक सफल व्यक्ति हर काम को व्यवस्थित ढंग से करता है, वहीं एक असफल व्यक्ति का दैनिक जीवन अस्त - व्यस्त रहता है। हमें यह याद रखना चाहिए कि हमारे पास असीमित समय नहीं होता। हर प्रोफेशनल को समय सीमा के भीतर ही कोई काम ख़त्म करना होता है। इसीलिए जिन्हें सफलता की आदत डालनी है, वह सबसे पहले व्यवस्थित होने की आदत डालते हैं। (selling skills kaise sikhe)
मैंने देखा है एक आम सेल्सकर्मी का ज़्यादा समय यात्रा करने और प्रतीक्षा करने में बीतता है। वह इतने अव्यवस्थित होते हैं कि संभाषित ग्राहकों की जरूरतों पर पूरा ध्यान ही नहीं दे पाते। इस स्थिति को बदले बिना सफलता की कल्पना करना बेकार है। यदि उपलब्ध समय का पूरा - पूरा इस्तेमाल करना है, तो व्यवस्थित होना सीखें।
६. पैनी नज़र रखें :-
हम जो देखते हैं उसी पर विचार करते हैं। और उसी विचार के आधार पर अपने क़दम बढ़ाते हैं। सफलता उन्हीं को मिलती है जो पैनी नज़र रखते हैं। अवसर को पहचान लेते हैं और उसे बेकार नहीं जाने देते। उसका पूरा - पूरा फायदा उठाने से नहीं चूकते।
अपने आप से यह ६ वायदा करना न भूलें। आप जैसे - जैसे अनुभव हासिल करते जाएंगे, इनका महत्व और बेहतर ढंग से समझ पाएंगे।
खुद से यह ६ वायदे करें :-
बुनियादी चीज़ों पर लगातार काम करना।
जीतने की प्रतिबद्धता।
दिमाग खुला रखें।
एक संपूर्ण प्रोफेशनल बनें।
व्यवस्थित रहें।
पैनी नज़र रखें।
यह 6 चिजें आप अपने आप में आत्मसात करें और सेल्स क्षेत्र में महारत हासील करके, अपने Lifestyle को रॉयल बना दिजीए।
आगे पढे :- #Part - 2 सेल्स के क्षेत्र में खुद को बेचना सिखें।
selling skills hindi, effective selling skills in hindi, product ko sell kaise kare, selling skills kaise sikhe, selling skills tips in hindi, selling skills course in hindi, #part-1
.jpeg)
.jpeg)
