दूसरों को महत्वपूर्ण महसूस कराएं :-
#Part 3
एक सेल्सकर्मी के लिए सबसे बढ़कर उसका ग्राहक ही होता है। अध्याय १ और २ में , आप यह सीख चुके हैं कि कैसे मानव स्वभाव को बेहतर ढंग से समझा जाए। और इस समझ के आधार पर कैसे बेहतर ढंग से खुद को और अपने प्रोडक्ट को बेचा जाए। आप यह जान चुके हैं कि हर व्यक्ति कि सबसे ज़्यादा रुचि खुद में होती है , दूसरों में कम!
Read More :- Selling Skill #Part-1
एक सफल सेल्सकर्मी यह जानता है कि दूसरों को महत्वपूर्ण महसूस कराने पर वह सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हैं। वह आपके बारे में और आपके प्रोडक्ट के बारे में सकारात्मक राय बना लेते हैं।
मगर ऐसा क्यों होता है ?
जवाब : ऐसा सिर्फ इसलिए होता है क्यों कि संसार का हर व्यक्ति ख़ुद को महत्वपूर्ण समझता है।
महत्वपूर्ण होने और बनने की चाह हर किसी में होती है। और यही चाह जिंदगी में कुछ करने के लिए प्रेरित करती है। अगर किसी में यह चाह न रहे तो जीवन में वह कुछ नहीं करेगा। हर इंसान में ज़िंदा रहने की इच्छा होती है। और इसके बाद जो इच्छा पनपती है, वह है महत्वपूर्ण रहने की और महत्वपूर्ण समझे जाने की इच्छा!
एक सफल सेल्सकर्मी इंसान की इस कमज़ोरी को समझता है। इसलिए उसकी कोशिश रहती है कि वह हमेशा दूसरों को महत्वपूर्ण महसूस कराए। सेल्स के क्षेत्र में जो सफल होते हैं, वह खुद को महत्वपूर्ण समझने की भूल नहीं करते । वह ग्राहक को महत्वपूर्ण समझते हैं। वह हर मौके पर ग्राहक को महत्वपूर्ण महसूस करवाते हैं। और यही उनकी सफलता का राज होता है।
अक्सर देखा गया है कि नौसिखिए सेल्सकर्मी, खुद को ग्राहक से बड़ा बता की कोशिश करते हैं और परिणामस्वरूप ग्राहक उनसे छिटक जाता है। उन्हे यह समझना चाहिए कि ग्राहक का दर्जा हमेशा उनसे बड़ा होता है।
ग्राहक को महत्वपूर्ण महसूस कराने का तरीका क्या हो सकता है? मैं इसके लिए 4 सरल विधि आपके सामने रखता हूं।
१. लोगों को उनके नाम से संबोधित करें :-
अधिकांश लोग अपना नाम सुनते ही रोमांचित हो उठते हैं। उन्हें दुनिया में सबसे प्यारा कोई नाम लगता है, तो वह है उनका 'नाम'! जब हम भीड़ में किसी का नाम पुकारते हैं , तो वह व्यक्ति ख़ुद को विशिष्ट समझ बैठता है। वह खुद को भीड़ से अलग महसूस करने लगता है।
नाम के साथ अभिवादन, और बिना नाम के अभिवादन में फर्क साफ नज़र आता है :
नाम का महत्व कौन नहीं समझता। बड़ी से बड़ी कम्पनियां नाम का महत समझती हैं, तभी तो अपने कर्मचारियों को नेम - प्लेट और नेम - बैंज देती है। नाम का महत्व सरकार भी समझती है तभी तो किसी अवॉर्ड पर व्यक्ति विशेष का नाम दर्ज होता है। जब आप किसी को उसके नाम से पुकारते हैं, वह खुद को महत्वपूर्ण महसूस करता है, और उसकी पहली चेष्टा यह होती है कि यह बढ़कर आपकी मदद करे। एक सफल सेल्सकर्मी लोगों की इस प्रवृत्ति समझता है। वह लोगों को महत्त्वपूर्ण महसूस कराने के लिए हमेशा उनके नाम से उन्हे संबोधित करता है।
2. लोगों को ध्यानपूर्वक सुनें :-
मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि हम उन लोगों को ज्यादा पसंद करते हैं, जो हमारी बातों को सुनते हैं। इसके विपरीत, जो लोग हमारी बातों को सुनना पसंद नहीं करते, हमारी उनमें कोई रुचि नहीं रहती। एक सेल्सकर्मी जब भी अपने ग्राहक को ध्यानपूर्वक और धैर्यपूर्वक सुनता है, वह उसे महत्वपूर्ण महसूस कराता है। अपने ग्राहक के साथ बेहतर तालमेल बिठा पाता है, और परिणामस्वरूप अपने प्रोडक्ट को बेचने में सफल होता है।
3. जवाब देने से पहले थोड़ा विराम लें :-
यह सच है कि हम अपनी बात कहने के लिए हमेशा उतावले रहते हैं। हम चाहते हैं कि अपनी बात जल्द से जल्द कह दें। बातचीत के दौरान, दोनों पक्षों में अपनी बात कहने की जल्दबाज़ी होती है। इससे कोई सार्थक संवाद स्थापित नहीं हो पाता। यदि आप चाहते हैं कि क्लाइन्ट के साथ आपकी बातचीत किसी सार्थक अंजाम तक पहुंचे, तो क्लाइन्ट की बातों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद, थोड़ा विराम लेकर अपनी बात कहें। यह फॉर्मूला सभी सफल सेल्सकर्मी अपनाते हैं। जब आप थोड़ा विराम लेकर जवाब देते हैं, तो सामने वाले व्यक्ति को यह महसूस होता है कि आप ध्यान से उन्हें सुनने के बाद, बहुत सोच - समझकर जवाब दे रहे हैं। इससे आपकी बातों का वज़न बढ़ता है और आपको गंभीरतापूर्वक लिया जाता है।
4. बातचीत के दौरान हमेशा सामने वाले व्यक्ति की बात करें :-
"आप ' और ' आपका ' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके यह दिखाएं कि आप का ध्यान सामने वाले व्यक्ति पर है। इससे वह खुद को महत्वपूर्ण महसूस करते हैं और खुलकर अपनी बात कहते हैं। आपके साथ सहज होकर बातचीत करते हैं ।
निष्कर्ष :- हर व्यक्ति अपने आप को महत्वपूर्ण समझता है।
इन बातों पर ध्यान दें :-
१. लोगों को उनके नाम से संबोधित करें।
२. लोगों को ध्यानपूर्वक सुनें।
३. जवाब देने से पहले थोडा विराम लें।
४. बातचीत के दौरान हमेशा सामने वाले व्यक्ति की बात करें।
Read More :- Selling Skill #Part-4
Read More :- Selling Skill #Part-2
.jpeg)
%20(1).jpeg)
